Uttar Pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट : टेक ऑफ से पहले आई गड़बड़ी, विमान से उतरे 120 पैसेंजर, काटा हंगामा

लखनऊ, 1 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी स्थित अमौसी एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई। दरअसल सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब फ्लाइट के उड़ान भरने की बारी आई तभी तकनीकी खराबी का पता चला सुबह से शाम हो गई लेकिन खराबी दुरुस्त नहीं हुई आखिरकार सवार होकर नीचे उतरे यात्रियों ने हंगामा काट दिया।

बताया जा रहा है कि उड़ान संख्या IX 2816 सुबह 8:40 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचने वाली थी। विमान में 100 यात्री पहले ही सवार हो चुके थे। बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान टैक्सी वे से रनवे की ओर बढ़ रहा था। टेकऑफ से पहले ही पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। उन्होंने तुरंत एयरलाइन्स अधिकारियों और एटीसी को जानकारी दी इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने खराबी ठीक करने का प्रयास किया।

काफी प्रयासों के बावजूद शाम 5 बजे तक खराबी दूर नहीं हो सकी। फिलहाल उड़ान को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई। एयरलाइन्स अधिकारियों ने हंगामा होते देख नाराज यात्रियों को समझाया। कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है और उन्हें दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया गया है। कुछ यात्रियों को टिकट के पैसे वापस कर दिए गए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, वज्रपात के दृष्टिगत तत्परता से कार्य करें: योगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link