CrimeUttar Pradesh

हाथ-पैर रस्सी से बांधे और मुंह में ठूंस दिया कपड़ा… अमेठी में युवक की हत्या, घर से दूर मिला शव

आदित्य मिश्र

अमेठी, 4 जून 2025:

यूपी के अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे रामा चौहान गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गांव के ही एक पशु बाड़े में मिला। उसकी पहचान गांव निवासी सागर कोरी (22) के रूप में हुई है। वह मंगलवार रात से लापता था।

परिजनों के अनुसार सागर रात में खाना खाने के बाद घर की छत पर सोने गया था, लेकिन सुबह जब परिजनों ने उसे तलाशा तो वह लापता मिला। खोजबीन के दौरान उसका शव पास ही स्थित रविंद्र सिंह के पशु बाड़े में पड़ा मिला। शव पन्नी और कंबल से ढका हुआ था। उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। परिजनों का आरोप है कि हाथ-पैर बांधकर सागर की हत्या की गई।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना प्रभारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सागर बुधवार को दिल्ली जाने वाला था। उसके लिए ट्रेन का टिकट भी बुक था। उसके पिता सिद्धार्थ कोरी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर मां संगीता देवी, छोटा भाई अमन और दो बहनें आरती व स्वातिका हैं।

ये भी पढ़ें  सीएम ने काशी में देखी पीएम के आगमन की तैयारियां, अफसरों से लिया फीडबैक

One Comment

  1. बहुत सुंदर पत्रकारिता आपकी हर तरह की खबर को हम सभी के बीच में पहुँचाने के लिए आपका धन्यवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link