CrimeUttar Pradesh

वाराणसी में मासूम की हत्या : मां की आशिकी ने छीन ली बेटे की जिंदगी, प्रेमी मुठभेड़ में घायल

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 13 अगस्त 2025:

यूपी के वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने वाले 10 वर्षीय बेटे को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस क्रूर वारदात का पर्दाफाश किया है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक रामनगर के मच्छरहट्टा इलाके की रहने वाली सोना शर्मा के पति की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसका गोलाघाट निवासी फैजान से प्रेम संबंध शुरू हुआ। यह रिश्ता परिजनों की आपत्ति के बावजूद जारी रहा। फैजान का सोना के घर आना-जाना आम हो गया। तीन दिन पहले सोना के 10 वर्षीय बेटे सूरज ने मां और फैजान को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। सूरज ने यह बात दूसरों को बताने की धमकी दी, जिसके बाद फैजान ने उसे खत्म करने की योजना बना डाली।

Advertisement

हत्या के बाद किया अपहरण का नाटक

सोमवार शाम फैजान ने अपने दोस्त राशिद के साथ सूरज को बहाने से बावन बीघा मैदान में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात के बाद सोना ने रात डेढ़ बजे थाने में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि हत्या पर शक न जाए।

रामनगर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर फैजान पर शक गहराया। मंगलवार देर रात पुलिस को बावन बीघा मैदान से सूरज का शव बरामद हुआ। इसके बाद फैजान और राशिद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सोना की भूमिका भी सामने आई।

आरोपी ने की हिरासत से भागने की कोशिश

घटनास्थल की तस्दीक के दौरान फैजान ने पुलिस से पिस्टल छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में फैजान और राशिद ने हत्या की बात कबूल कर ली।

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि शुरुआती दौर में सोना को नहीं पता था कि फैजान ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। वह थाने और आसपास के इलाकों में बेटे को तलाशती रही, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई। मां की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  रायबरेली: एक पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव... प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link