Uttar Pradesh

वाराणसी : एजेंसी कर्मचारियों को बंधक बना… ऐसे लूटे 150 गैस सिलेंडर

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 1 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में शनिवार रात एक रसोई गैस एजेंसी पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। एजेंसी की रखवाली करने वाले दो कर्मचारियों को बंधक बना कर बदमाश
150 गैस सिलेंडर एक वाहन में भर ले गए।

यह घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव में हुई। यहां स्थित एक गैस एजेंसी की रखवाली के लिए कर्मचारी प्रमोद तिवारी और सीताराम पाल मौजूद थे। रात में अचानक आ धमके बदमाशों ने दोनों को चाकू से डरा धमकाकर बंधक बना लिया। इसके बाद गैस सिलेंडर मालवाहक पर लादकर उठा ले गए।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी पर एजेंसी के प्रबंधक संजय तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि 150 से ज्यादा भरे गैस सिलेंडर गायब हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव : गाजियाबाद में खिला कमल, संजीव शर्मा की भारी जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link