Uttar Pradesh

गाजियाबाद :फैक्ट्री में बॉयलर फटा तीन मजदूरों की मौत, दो घायल…मुआवजे की मांग

गाजियाबाद, 28 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई।

मृतकों की पहचान योगेन्द्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज तीन किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  Up News: हारते ही याद आती है EVM... मंत्री संजय निषाद ने सपा-कांग्रेस को घेरा, SIR पर अखिलेश को भी सुनाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link