Uttar Pradesh

वक्फ बिल का विरोध: काली पट्टी बांधकर अलविदा की नमाज पढ़ने पहुंचे लोग

अनमोल शर्मा

मेरठ, 28 मार्च 2025:

यूपी के मेरठ जिले में अलविदा जुमे की नमाज में लोग काली पट्टी बांधकर इबादतगाहों की तरफ जाते दिखे। उन्होंने इसे वक्फ बोर्ड बिल का विरोध बताया। फिलहाल जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने काली पट्टी बांधकर ही नमाज पढ़ने की बात कही।

नमाजी बोले…वक्फ बिल मुस्लिमों के लिए नुकसानदेह

ये भी पढ़ें:

रमजान में ईद से पहले पड़ने वाले जुमे पर अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। दोपहर में लोग तैयार होकर इसी खास नमाज के लिए इबादतगाहों की ओर बढ़ने लगे। मेरठ की जामा मस्जिद जाने वाले रास्तों पर लोग काली पट्टी बांधकर जाते दिखे। पूछने पर बताया कि ये वक्फ बिल के विरोध में बांधी गई। किसी ने इसे मुस्लिमों के लिए प्रापर्टी का नुकसान बताया तो कोई बोला कि बड़ों ने कहा है इसलिए बिल के विरोध में बांधी है। हालांकि कई लोग मुखर होकर वक्फ बिल को नुकसानदेह बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  छठ पर्व पर सरकार की शानदार पहल: बसों की लंबी कतार, यात्रियों को मिल रही भरपूर सुविधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link