Uttar Pradesh

इटावा : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

अशरफ अंसारी

इटावा, 17 दिसंबर 2024:

यूपी विधानसभा का घेराव करने के ऐलान को देखते पुलिस ने इटावा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पुलिस ने जिलाध्यक्ष को उनके स्कूल में नजरबंद किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि संविधान ने उन्हें प्रदर्शन और घेराव करने का अधिकार दिया है लेकिन भाजपा सरकार इस अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर विभिन्न जिलों से लखनऊ की ओर रवाना हो रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस रोकने का प्रयास कर रही है। इस क्रम में इटावा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गंगा दशहरा : काशी से लेकर धोपाप धाम तक उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link