Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने को क्रूज यात्रा शुरू

प्रयागराज,28 अक्टूबर 2024

महाकुंभ मेला को भव्य और दिव्य बनाने की पुरजोर कोशिश की कड़ी में रविवार को एक और सुविधा का आगाज हुआ।

प्रयागराज कुंभ मेला आने वाले पर्यटकों के लिए बंगाल गंगा क्रूज की तरफ से क्रूज यात्रा शुरू गई है। इसका रूट वाराणसी से चुनार, मिर्जापुर, गाजीपुर बलिया से लेकर प्रयागराज तक निर्धारित किया गया है। 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति देकर एक दिन गंगा में गुजार सकते हैं।

20 कमरे, 40 पर्यटक, बनारसी भोजन की सुविधा

ये भी पढ़ें:

 क्रूज संचालक राज सिंह ने बताया कि रविवार को पहले दिन 12 पर्यटक पहुंचे जो दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पुणे से हैं। क्रूज में कुल 20 कमरे हैं, जिनमें 40 लोगो के रहने की व्यवस्था है।इसके अलावा पर्यटकों को बनारसी भोजन का स्वाद भी मिलेगा। इसमें कचौड़ी,चाट,पानी पूड़ी, बनारसी पेड़ा सहित शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट को इस तरह से बनाया गया है कि परिवार के साथ भोजन कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रयागराज एयरपोर्ट पर 1 फरवरी को टूटा रिकॉर्ड, मौनी अमावस्या से ज्यादा उड़ानें!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link