Uttar Pradesh

“मां ने 5 लाख में बेचा, विरोध करने पर बेटे को छत से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी”

कानपुर, 24 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां पर पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी मां उसे एक मकान मालिक के दस साल बड़े बेटे से शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। विरोध करने पर, उसकी मां के साथी ने उसे छत से फेंक दिया, जिसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। पीड़िता को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रही थी। 17 मार्च को उसने अपने पिता की मदद से घर छोड़कर कानपुर देहात स्थित अपने फूफा के घर आकर अपनी मां के खिलाफ रेउना थाना क्षेत्र में तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने उस वक्त सुनवाई नहीं की। 18 मार्च को जब उसकी मां और उसके साथी उसे जबरन ले जाने के लिए गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस को बुलाया। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और उसे उसकी मां के हवाले कर दिया।

डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने पीड़िता का हाल जाना और उसकी शिकायत पर जांच की बात कही। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता के गांव भेजने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दिल्ली बना लखनऊ 2.0: प्रशांत कुमार पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button