Uttar Pradesh

देवरिया : बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे दुकान में घुसा, युवक की जान गई

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के देवरिया में एक ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क के किनारे दुकान में घुस गया। उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया।

रुद्रपुर में बाईपास तिराहे पर हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

यह हादसा देवरिया के रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड में हुआ।
भभौली बाईपास तिराहे पर स्थित दुकान से मंगलवार रात दीपक निगम युवक बाइक निकाल रहा था। इसी बीच देवरिया की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर बेकाबू होकर दुकान में जा घुसा। उसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

युवक की मौत की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने ट्रेलर हटाने के लिए बुलाई गई
नगर पंचायत की जेसीबी को वापस कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठेलाल निगम से लोगों की झड़प भी हुई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

ये भी पढ़ें  UP में होली से पहले प्रशासनिक बदलाव : 3 IAS और 3 PCS अफसरों की तैनाती में फेरबदल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link