PoliticsUttar Pradesh

आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद संजय सिंह की सुनवाई टली…कोर्ट ने दी 26 सितंबर की तारीख

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 8 सितंबर 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में आम आदमी पार्टी (आप)के सांसद संजय सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई। संजय सिंह के वकील मदन सिंह ने बताया कि साक्षी नहीं आने के कारण अब सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

यह मामला 13 अप्रैल 2021 का है, जब संजय सिंह ने सुल्तानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति के एक जनसभा की थी। वे जिला पंचायत चुनाव के दौरान अपनी पार्टी की उम्मीदवार सलमा के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने इस सभा को लेकर संजय सिंह समेत 13 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अन्य आरोपियों ने जमानत करा ली थी। संजय सिंह कोर्ट में गैरहाजिर रहे। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

ये भी पढ़ें:

जुलाई 2024 में संजय सिंह ने सरेंडर किया। उन्हें 20 हजार रुपये की दो जमानत और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा किया गया। पुलिस ने जांच के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी, जगदीश यादव समेत हसनपुर के अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। विशेष कोर्ट ने संजय सिंह की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चार्ज प्रार्थना पत्र स्वीकृत करते हुए उन पर आरोप तय किए हैं।

सोमवार को इसी मामले में कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी। इस दौरान साक्षी के न आने से सुनवाई नहीं हो सकी इसलिए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 26 सितंबर दी है। आप सांसद संजय सिंह के अधिवक्ता मदन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें  मेरठ : सपा पार्षद कीर्ति घोपला को नाले में धकेला… गोबर में गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link