Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तंज, ‘राहुल आपके बड़के भैया, कांग्रेस अब आपसे बीस’

सुभासपा अध्यक्ष बोले- संसद चलने दें, पीडीए हाथ से निकला और अब एमवाई समीकरण भी बदल रहा है, कई मुद्दों पर सपा मुखिया को घेरने की कोशिश

लखनऊ, 27 जुलाई 2026:

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए लंबे पोस्ट में उन्होंने संसद की कार्यवाही से लेकर यूपी की राजनीति और सपा-कांग्रेस संबंधों तक कई मुद्दों पर अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश की।

मंत्री राजभर ने लिखा कि पिछले एक सप्ताह से अखिलेश यादव और उनके ‘बॉस’ संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अपने सांसदों से सदन चलाने की अपील करें और साथ ही ‘राहुल जी’ से भी संसद सुचारु रूप से चलने देने का अनुरोध करें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल राहुल गांधी बार-बार यह दिखा रहे हैं कि ‘बॉस आखिर बॉस ही होता है।’

सुभासपा अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा मजबूती के साथ सीटों की मांग करेगी और ऐसे में अखिलेश यादव के लिए उसे मना करना आसान नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस अब सपा से ‘बीस’ है और अखिलेश ‘उन्नीस’ रह गए हैं।

ये भी पढ़ें:

राजभर ने सपा के पीडीए और एमवाई समीकरण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीडीए पहले ही अखिलेश के हाथ से निकल चुका है और अब मुस्लिम मतदाताओं का रुख भी बदलता दिखाई दे रहा है। उनका दावा रहा कि सपा की रणनीति अब मुस्लिम समाज को भी प्रभावित नहीं कर पा रही है।

Advertisement

अपने चिर-परिचित देसी अंदाज में राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह दी कि सोशल मीडिया और एसी कमरों से बाहर निकलकर जमीन पर राजनीति करें। उन्होंने कहा कि लंदन-पेरिस घूमने के बजाय यूपी के बौद्ध सर्किट और आजमगढ़ के गैर-यादव समाज के बीच जाना चाहिए।

पोस्ट के अंत में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश को अब सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लेना चाहिए कि ‘राहुल गांधी उनके ब्लॉक में बड़के भैया हैं।’ राजभर की इस टिप्पणी को प्रदेश की राजनीति में सपा और कांग्रेस पर एक और तीखे राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  पत्नी से अनबन में बाहर सोता था पति... इलेक्ट्रिक कटर से गला रेतकर दी जान, सुसाइड नोट भी छोड़ा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link