Lucknow City

15 मौतों के बाद जागे जिम्मेदार : लखनऊ में अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

सीएम योगी की सख्ती के बाद एलडीए ने अब शुरू की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, आवासीय मानचित्र पर व्यावसायिक इस्तेमाल और नियमों के उल्लंघन पर भवन स्वामियों को नोटिस, 15 दिन में जवाब नहीं तो ध्वस्तीकरण तय

लखनऊ, 24 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में पुरनिया चौराहे के पास स्थित तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद सरकारी तंत्र हरकत में आ गया है। इस हादसे ने अवैध निर्माण और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
lucknow-aliganj-fire-lda-demolition-notice-illegal-building

क्षेत्रीय एई और जेई के निलंबन के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भी अग्निकांड वाली अवैध इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन-4 की ओर से अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित भूखंड संख्या एमएस-102 के स्वामी वीरेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला एवं अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित भवन का मानचित्र केवल आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत था जबकि मौके पर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि भवन का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किया गया और कई निर्माण संबंधी विचलन पाए गए।

ये भी पढ़ें:

एलडीए ने इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27(1) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। भवन स्वामियों को 15 दिन के भीतर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो भवन के ध्वस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अखिलेश का हमला, कहा...यूपी में न्याय मुश्किल, अफसर ‘बदलाव’ भांपकर बदल रहे रुख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button