Prayagraj

प्रयागराज में बवाल पर केशव का हमला, छात्रों ने हिंसा नहीं की, सपा के गुंडे मिले तो होगी कार्रवाई

जनता दर्शन के बाद पुलिस अफसरों से ली बवाल व तोड़फोड़ की जानकारी, फॉर्च्यूनर में तोड़फोड़ से लेकर इनोवा पर हमले तक तीन FIR दर्ज हुईं, जांच में उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा

प्रयागराज, 27 जुलाई 2026:

प्रयागराज में नीट पेपर लीक मामले में छात्र आंदोलन के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन आंदोलन की आड़ में हिंसा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। केशव ने आरोप लगाया कि अगर जांच में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग या अपराधी हिंसा में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj-violence-keshav-prasad-maurya-slams-sp-3-firs-registered (2)

छात्रों के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

सर्किट हाउस में सुबह जनता दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन छात्रों ने NEET पेपर से जुड़े मुद्दे को लेकर आंदोलन किया, उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ नहीं की। उनका कहना था कि प्रदर्शन के बीच कुछ बाहरी लोग घुसे और हिंसा की, तो जांच के बाद उनकी पहचान की जाएगी। सरकार छात्रों की बात सुन रही है। पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाने वाले छात्रों के मुकदमे वापस लेने का फैसला पहले ही किया जा चुका है। लेकिन आंदोलन के नाम पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें:

चुनाव हारने वाली सपा को हिंसा के रास्ते पर चलने से रोका जाएगा

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में लगातार हार के बाद अगर सपा हिंसा का रास्ता अपनाने की कोशिश करती है तो योगी सरकार अपराध करने वालों से सख्ती से निपटेगी। सरकार का रुख छात्रों और हिंसा करने वालों के लिए अलग है। छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार संवेदनशील है, लेकिन गाड़ियों में तोड़फोड़, हमले या दूसरे आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।
prayagraj-violence-keshav-prasad-maurya-slams-sp-3-firs-registered (3)

जनता दर्शन में रही भारी भीड़ व अन्य जनप्रतिनिधि

इससे पूर्व केशव प्रसाद ने जनता दर्शन में तमाम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक व भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, सुरेश मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह समेत जनप्रतिनिधि व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर गरमाई सियासत, अयोध्या में किसानों का प्रदर्शन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button