Lucknow City

UP Politics : खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, लखनऊ में राहुल की तस्वीरों को जूतों से रौंदा, बोले- कांग्रेस मांगे माफी

हजरतगंज में लालजी टंडन की प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक निकाला मार्च, खड़गे की तस्वीरों को चप्पलों से पीटा, भाजपा नेताओं ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज में बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालजी टंडन की प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीरों को जूतों से रौंदा और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरों को चप्पलों से पीटकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार की जा रही टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री के पिता को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। भाजपा नेताओं ने इसे अनुचित बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की।

lucknow-bjp-pradarshan-kharge-bayan-rahul-gandhi (2)

ये भी पढ़ें:

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और वे देश की जनता का विरोध बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से की जा रही टिप्पणियों का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा, जिसे वे समझ सकें।

Advertisement

जेन-जी का भी उठाया मुद्दा

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पिता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। महिलाओं ने दावा किया कि युवा पीढ़ी (जेन-जी) भी उनके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता जेन-जी को लेकर भी अनुचित टिप्पणियां करते हैं।

महानगर अध्यक्ष बोले- माफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि देश विरोधी ताकतें देश को विभाजित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। द्विवेदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की।

lucknow-bjp-pradarshan-kharge-bayan-rahul-gandhi (3)

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष माफी नहीं मांगते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। हजरतगंज इलाके में प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखते रहे।

ये भी पढ़ें  NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले बड़ा फैसला... 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link