Raebareli City

Raibareli News: अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले पोस्टर वार तेज, 2027 को लेकर सियासी संदेशों की होड़

सपा के पोस्टरों में हनुमान के आशीर्वाद वाली अखिलेश की तस्वीर, 'विजयी भवः 2027' का संदेश, योगी सरकार के पोस्टरों में कानून-व्यवस्था पर निशाना, मुख्तार-अतीक-आजम की तस्वीरों से सियासी कटाक्ष

विजय पटेल

रायबरेली, 24 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली जिले में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर वार तेज दिखा। शहर में लगे अलग-अलग राजनीतिक पोस्टरों में आस्था, चुनावी दावे और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी संदेश दिए जा रहे हैं। अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली पहुंचेंगे और जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश के पोस्टर में हनुमान का आशीर्वाद

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी से जुड़े पोस्टरों में अखिलेश यादव को भगवान हनुमान से आशीर्वाद लेते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर ‘विजयी भवः 2027’ लिखा है। इनमें मुलायम सिंह यादव के साथ स्थानीय नेताओं की तस्वीरें और नाम भी लगाए गए हैं। पोस्टरों के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा समर्थकों की तरफ से अपना राजनीतिक संदेश सामने रखा गया है।

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार के नाम पर कानून-व्यवस्था का मुद्दा

BJP : दूसरी तरफ सरकार समर्थक पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। इन पोस्टरों में कानून-व्यवस्था को लेकर सपा पर राजनीतिक कटाक्ष किया गया है। सपा के चुनाव चिह्न और लाल टोपी का जिक्र करते हुए अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

raebareli-akhilesh-yadav-visit-poster-war-twenty-twenty-seven-elections (2)

मुख्तार, अतीक और आजम खान की तस्वीरों से निशाना

एक अन्य पोस्टर में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान की तस्वीरें लगाई गई हैं। पोस्टर के जरिए सपा की पिछली सरकार के कार्यकाल को लेकर आरोप लगाए गए हैं। इसमें मौजूदा योगी सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है।

बछरावां से रायबरेली पहुंचेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव बछरावां में रथ पर सवार होकर रायबरेली पहुंचेंगे। इसके बाद वह जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम से पहले शहर में लगे पोस्टरों के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम नजर आ रहा है। इन पोस्टरों में अलग-अलग राजनीतिक पक्षों की ओर से किए गए दावे और आरोप शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  तिरंगे के रंग में रंगा रायबरेली, स्कूली बच्चों ने शान से निकाली यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link