Raebareli City

UP बोर्ड : एक गलती ने 76 छात्रों के सपनों पर फेरा पानी! रायबरेली में पूरा परीक्षा केंद्र ‘फेल’ घोषित

A+ की जगह AA+ दर्ज होते ही ‘Absent’ बना रिजल्ट, तकनीकी चूक से सभी छात्र-छात्राएं फेल, सुधार की उम्मीद पर टिकी निगाहें

विजय पटेल

रायबरेली, 25 अप्रैल 2026:

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक इंटर कॉलेज के पूरे परीक्षा केंद्र को फेल घोषित कर दिया गया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से 76 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मामला रायबरेली के अटौरा क्षेत्र के कलौली स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। यहां हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 76 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 36 छात्र और 40 छात्राएं शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने लिखित और प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षा में पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया था लेकिन जब परिणाम घोषित हुआ तो सभी छात्र-छात्राएं फेल पाए गए। एक साथ पूरे केंद्र के फेल होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें:

UP Board Shock Raebareli Exam Center's Results (1)

स्कूल प्रबंधन ने जब इस असामान्य परिणाम की जांच की, तो एक बड़ी तकनीकी चूक सामने आई। जानकारी के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक बोर्ड को भेजते समय कोडिंग में गंभीर गलती हो गई। जहां A+ ग्रेड दर्ज होना था, वहां AA+ लिख दिया गया। बोर्ड के डिजिटल सिस्टम ने इसे ‘Absent’ यानी अनुपस्थित मान लिया।

नतीजतन सभी छात्रों को प्रैक्टिकल में अनुपस्थित दर्शाते हुए फेल घोषित कर दिया गया। विद्यालय के व्यवस्थापक मुनीश द्विवेदी ने इसे पूरी तरह मानवीय त्रुटि बताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जबकि उनका इसमें कोई दोष नहीं है। उन्होंने बताया कि गलती सुधारने के लिए बोर्ड अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित बोर्ड अधिकारियों से वार्ता की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों के साथ न्याय होगा और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल 76 परिवारों की उम्मीदें अब बोर्ड के फैसले पर टिकी हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जीआईसी में सजा श्री अन्न महोत्सव... मंत्री दिनेश प्रताप ने चखे मिलेट्स व्यंजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button