Lucknow City

Lucknow News: बिजली कटौती का अलर्ट! गोमतीनगर से जानकीपुरम तक कई इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरा शेड्यूल

मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग समय पर प्रभावित होगी सप्लाई, कुछ इलाकों में दो घंटे तक बिजली बंद, जरूरी कार्य पहले से निपटा लेने की सलाह

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज लाखों लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत और आवश्यक कार्य के चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को अपने जरूरी काम और बिजली से जुड़े कार्य पहले से निपटा लेने की सलाह दी गई है।

गोमतीनगर में कई इलाके प्रभावित रहेंगे। विपिनखंड उपकेंद्र से जुड़े विशालखंड-1 और 4 तथा डिगडिगा के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। वहीं विश्वासखंड उपकेंद्र के विजयखंड और उजरियांव के कुछ हिस्सों में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी।

गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 उपकेंद्र से जुड़े अमरूद की बगिया, संस्कार वाटिका, डंगवाल मार्केट, शिवमंदिर, हेरिटेज स्कूल, पीली कॉलोनी और लक्ष्मण वाटिका में भी दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। जगदीश टावर, गीता चौराहा, वरदान स्कूल, दिव्यशिक्षा स्कूल और विरासत अपार्टमेंट समेत आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:

जानकीपुरम विस्तार उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बंद रहेगी। उधर, सुभाष पार्क उपकेंद्र के सेक्टर-बी महानगर, गोल मार्केट और वायरलेस चौराहा के आसपास तथा आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र से जुड़े बनारसी टोला, मेहंदी टोला, विष्णुपुरी कॉलोनी, दयाल फोर्ट कॉलोनी, कुर्सी रोड और चर्च रोड के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement

बिजली विभाग के अधिकारियों की सलाह है कि उपभोक्ता कटौती को देखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें और पानी की व्यवस्था भी समय रहते कर लें।

ये भी पढ़ें  UP में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव : कांग्रेस ने 5 प्रत्याशी उतारे, सभी 11 सीटों के लिए ये ऐलान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link