Uttar Pradesh

हवालात से चकमा देकर भागे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा… पैर में लगी गोली

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 6 सितंबर 2025:

यूपी के वाराणसी जिले की जैतपुरा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में हवालात से फरार हुए बदमाश इरशाद उर्फ राजू को दबोच लिया। भेलूपुर निवासी इस शातिर अपराधी पर वाहन चोरी समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पैर में गोली लगी है। मौके से एक बाइक व असलहा मिला है। फरारी के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

बता दें कि इरशाद उर्फ राजू पिछले रविवार को जैतपुरा थाने की हवालात से चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी धरपकड़ के लिए डीसीपी काशी जोन ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने शहर भर में तलाशी अभियान चलाया। खोजबीन जारी रही और रात करीब 12:30 बजे मालगोदाम मार्ग के हनुमान फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस का सामना इरशाद से हो गया।

ये भी पढ़ें:

जैतपुरा पुलिस टीम ने जब इरशाद को घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे इरशाद के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही पकड़ा गया। घायल बदमाश को तत्काल कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इरशाद के कब्जे से एक तमंचा, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की, जिसके चोरी की होने का संदेह है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इटावा : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, महाकुंभ और भगदड़ को लेकर सरकार को घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link