Uttar Pradesh

संभल: ‘चौकी की जमीन हमारी नहीं’, 92 वर्षीय मोहम्मद खालिद का शपथ पत्र

संभल,8 जनवरी 2025

संभल में जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी की जमीन को लेकर विवाद खत्म हो गया है। 92 वर्षीय मोहम्मद खालिद ने एसपी को शपथपत्र देकर बताया कि यह भूमि उनके पूर्वजों की नहीं, बल्कि सरकारी है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज केवल इस जमीन की देखभाल करते थे और जैसे ही इसे सरकारी घोषित किया गया, देखभाल बंद कर दी। खालिद ने स्पष्ट किया कि इस जमीन पर उनके परिवार का कोई अधिकार नहीं है और पुलिस चौकी के निर्माण पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

इससे पहले, सपा और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस जमीन को वक्फ संपत्ति बताते हुए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर दस्तावेज साझा किए, जबकि सपा प्रतिनिधिमंडल ने 1929 के फर्जी दस्तावेज प्रशासन को सौंपे। जांच में यह पुष्टि हुई कि यह जमीन सरकारी है, जिससे विवाद का समाधान हो गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में कोरोना: केजीएमयू के 3 डॉक्टर समेत 10 लोग निकले पॉजिटिव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link