Uttar Pradesh

ताजमहल में फोटो को लेकर विवाद, पर्यटकों के बीच लात-घूंसे चले

आगरा,30 दिसंबर 2024

आगरा के ताजमहल में रविवार को पर्यटकों के बीच एक बड़ा विवाद हुआ, जब एक कपल सेंट्रल टैंक के पास अपनी फोटो खींच रहा था और कुछ युवक वहां आकर फोटो लेने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें लात-घूंसे चले। बीच बचाव करने आए लोगों के बावजूद पर्यटक आपस में झगड़ते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ताजमहल में छुट्टियों के कारण रविवार को पर्यटकों की संख्या काफी अधिक थी, लगभग 60 हजार लोग ताजमहल पहुंचे। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और खींचतान की स्थिति बनी रही। ताजमहल में बच्चों और बुजुर्गों के भी बिछड़ने की घटनाएं हुईं, जिन्हें ताज सुरक्षा पुलिस ने खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  OMG! ट्रेन में झगड़ा, आरा स्टेशन पर उतरते ही बेटे की हत्या; पति के आरोप से हड़कंप।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link