Uttar Pradesh

आगरा : मुठभेड़ में टप्पेबाज गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

मयंक चावला

आगरा, 21 मई 2025:

यूपी के आगरा में मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की टप्पेबाज गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें तीन गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दयालबाग के पोइया घाट इलाके में मंगलवार रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस पर कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

घायलों की पहचान महेंद्र निवासी जोगीबाड़ा, शाहगंज, मनोज गोस्वामी निवासी चक्की वाली गली, थाना शाहगंज, और हकीम गोस्वामी निवासी भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। तीनों बदमाश न्यू आगरा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई टप्पेबाजी की घटना में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भाग निकले, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 50 हजार रुपये नकद, जेवरात और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच बढ़ा विवाद, FIR और गुजारा भत्ते पर टकराव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link