Uttar Pradesh

मेरठ में दो समुदायों के बीच भिड़ंत, आठ से अधिक लोग घायल, गांव छावनी में तब्दील

अनमोल शर्मा

मेरठ, 17 सितंबर 2025:

यूपी के मेरठ जिले में सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। मुस्लिम समुदाय के कुछ बच्चे नाले में मछली पकड़ रहे थे, तभी ठाकुर बिरादरी के युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट और पथराव में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया।

इस हिंसक झड़प में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सरधना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। बीचबचाव करने आईं महिलाओं की बात भी भीड़ ने नहीं मानी।

Advertisement

स्थिति बिगड़ने एक युवक ने पुलिसकर्मी की लाठी तक छीन ली और वहां खड़ी सफेद कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश भी की।

सूचना मिलते ही सरधना, फलावदा, सरुरपुर और रोहटा थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। देर रात पीएसी की अतिरिक्त टुकड़ी भी तैनात कर दी गई, जिसके बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। एसएसपी विपिन ताड़ा के मुताबिक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश और इज़राइल के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link