CrimeUttar Pradesh

मिर्ज़ापुर: पोते ने दादा-दादी को उतारा मौत के घाट, खुद को किया घायल

संतोष देव गिरि,

मिर्ज़ापुर, 4 जनवरी 2024 उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में अपने सगे पोते ने ही बुजुर्ग दादा दादी को मौत के घाट उतार कर खुद को भी जख्मी कर लिया ।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के तालर गांव के पहाड़ी पूर्वा में शनिवार देर नरसिंह कोल के 14 वर्षीय पुत्र छोटू कोल ने अपने दादा पीतांबर (85 वर्ष ) एवं दादी हीरा देवी (80 वर्ष) को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस लोमहर्षक घटना अंजाम देने के बाद छोटू ने स्वयं अपने को भी चाकू से वार कर घायल कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटू पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त हो गया है।

पुलिस के मुताबिक दादा दादी को कुल्हाड़ी से मार कर खुद को चाकू से घायल कर दिया। उक्त घटना के बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घायल छोटू को एंबुलेंस से ईलाज हेतु राजगढ़ सीएससी भेजा गया है। छोटू पुत्र  लगभग 02 महीने से मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त  था। उसके पिताजी मजदूरी का कार्य करते हैं छोटू दो भाई हैं ।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP BJP : 14 जिलों में नए अध्यक्षों का ऐलान, हटाए गए फतेहपुर के विवादित जिलाध्यक्ष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link