NationalUttar Pradesh

गोरखपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 3 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीराम अड्डा अंसारी टोला में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में चाचा की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय समजान अली पुत्र मल्ली के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:

सूत्रों के अनुसार समजान अली और उनके भतीजे वसीम के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान समजान अली की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि वसीम को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें  रामनगरी में कल से भव्य रामलीला: 42 बॉलीवुड स्टार भाग लेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button