Uttar Pradesh

अमेठी में खौफ का अंत: ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ तबेले में मृत मिला भैंसों ने मार डाला!

आदित्य मिश्र

अमेठी, 3 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जिले के कादू नाला वन क्षेत्र से निकलकर मुसाफिरखाना क्षेत्र के भेंदपुर और बिरईपुर गांव में शनिवार को पांच ग्रामीणों पर हमला करने वाले तेंदुए कि मौत हो गई। रविवार सुबह तेंदुआ जानवरों के एक तबेले में मृत पाया गया।

तेंदुए के हमले की सूचना के बाद शनिवार को जिले में हड़कंप मच गया था। लखनऊ और बहराइच से आई विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें, वन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर रातभर सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं। गांव में पिंजड़े, जाल, ड्रोन कैमरे और लाइटों की मदद से निगरानी की गई। सुरक्षा के लिहाज से PAC की तैनाती भी की गई थी।

ये भी पढ़ें:

डीएम राकेश चौहान के मुताबिक तेंदुए के हमले की सूचना पर तत्काल टीम को रवाना किया गया। देर रात तक उसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन तेंदुआ भट्टे की ओर भाग गया। रविवार सुबह सूचना मिली कि वह एक तबेले में मृत पड़ा है।

Advertisement

 

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ भैंसों पर हमला करने गया और उनके जवाबी हमले में मारा गया। हालांकि, सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ, बाराबंकी और अमेठी की टीमें मजिस्ट्रेट की निगरानी में तेंदुए का पोस्टमार्टम करेंगी।

हमले में घायल पांच ग्रामीणों का इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

तेंदुए के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वन विभाग ने घोषणा की है कि पोस्टमार्टम के बाद वीर भाले सुल्तान शौर्य वनस्थली कादू नाला में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वनस्थली परिसर में ‘एक था बहादुर’ नाम से एक स्मारक स्थापित किया जाएगा, जो तेंदुए की बहादुरी और इस घटना की याद दिलाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे, दर्शन-पूजन को उमड़ा सैलाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link