National

2 सितंबर को उठेगा पर्दा: Honda की नई इलेक्ट्रिक बाइक दिखेगी नए अंदाज़ में

नई दिल्ली | 3 अगस्त 2025

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने ऐलान किया है कि वह 2 सितंबर 2025 को अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीज़र वीडियो जारी किया है, जिसमें यह नई बाइक परीक्षण के दौरान चलती हुई दिखाई देती है, हालांकि बाइक का डिज़ाइन अब तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है।

टीज़र वीडियो में जो झलक मिली है, उसके अनुसार यह इलेक्ट्रिक बाइक काफी हद तक Honda के पिछले साल EICMA मिलान मोटरसाइकिल शो में पेश किए गए EV Fun कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक लगभग 50bhp की पावर जेनरेट कर सकती है।

होंडा की इस अपकमिंग बाइक में कई एडवांस फीचर्स होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें बड़ा डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट DRL लाइट्स, बार-एंड मिरर्स, क्लिप-ऑन हैंडलबार और सिंगल-साइड स्विंग आर्म जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, यह बाइक CCS2 चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, जिससे इसे इलेक्ट्रिक कारों की तरह तेज़ी से चार्ज किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि कंपनी ने पहले ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल E-VO को पेश किया था, जो 4.1kWh और 6.3kWh दो बैटरी वेरिएंट्स में आती है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज क्रमशः 120 और 170 किलोमीटर बताई गई है।

Advertisement

फिलहाल, इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि होंडा भारत में पहले अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहती है। ऐसे में इस बाइक की भारत में एंट्री में अभी कुछ वक्त लग सकता है।

जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में होंडा इस इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़े और भी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करेगी।

ये भी पढ़ें  NEET आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : नाबालिग छात्रों की रिहाई का आदेश, पुलिस कार्रवाई की होगी निष्पक्ष जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link