Uncategorized

गोरखपुर : नशे में रिटायर्ड होमगार्ड ने अपनों पर बरसाईं गोलियां… बेटे की मौत, बहू गंभीर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 4 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में एक रिटायर्ड होमगार्ड ने शराब के नशे में अपने ही बेटे और बहू को गोली मार दी। इस हमले में घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

घर में रखी थी लाइसेंसी बंदूक

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी हरि यादव (रिटायर्ड होमगार्ड) शनिवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा था। परिजनों ने हमेशा की तरह उसे शराब पीने और झगड़े से मना किया, जिससे नाराज होकर हरि यादव ने घर में रखी अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और अपने बड़े बेटे अनूप यादव (38) और छोटी बहू सुप्रिया यादव (30) पत्नी रामजीतन यादव पर फायर कर दिया।

गोली लगने से अनूप के सीने में गंभीर चोट आई, जबकि सुप्रिया को बाएं हाथ और पेट में गोली लगी। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान अनूप की मौत हो गई, जबकि सुप्रिया की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरि यादव को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  सुरक्षा का नया UP मॉडल : 9 साल में मिशन शक्ति से बदली तस्वीर, महिला सुरक्षा में देश में नंबर-1 बना प्रदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link