Tripura

थाने में ट्रैक्टर खड़ा कर भाकियू का धरना…महिला सिपाही से की अभद्रता, पुलिस ने भांजी लाठियां

अनमोल शर्मा

मुज़फ्फरनगर, 19 जून 2025:

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं को उस समय थाने में धरना देना भारी पड़ गया जब एक महिला कांस्टेबल के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता पर पुलिस ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को जहां चोटे आई हैं तो वहीं 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

दरसअल मामला नई मंडी कोतवाली का है। यहां आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता धरना देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान थाने के गेट पर ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक दिया गया। इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल के साथ कार्यकर्ताओं ने बहस करते हुए अभद्रता भी कर डाली तो बस फिर क्या था पुलिस ने धरना दे रहे इन कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए इन्हें थाने से खदेड़ दिया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि दो पक्षों में मारपीट के किसी मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता क्रॉस केस दर्ज करने को लेकर थाने में धरना देने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल कार्य में बाधा डालने और महिला कांस्टेबल से बदतमीजी करने को लेकर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के 8 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि ट्रैक्टर रास्ते मे खड़ा होने से एक महिला फरियादी को अंदर आने में परेशानी हो रही थी। इस पर महिला सिपाही के एतराज जताने पर कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कर मंडी पुलिस को जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  ईरान-इजराइल तनाव के चलते UP में हाई अलर्ट, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द, लखनऊ में भी बढ़ी सुरक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link