Uncategorized

38वें राष्ट्रीय खेल : शूटर सरबजोत सिंह ने साधा सटीक निशाना, फाइनल में बनाई जगह

देहरादून, 2 फरवरी 2025:

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 38वें राष्ट्रीय खेलों की शूटिंग स्पर्धा में हरियाणा के शूटर सरबजोत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दस मीटर रेंज स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के साथ कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत ने अपनी सटीक निशानेबाजी से दर्शकों का ध्यान खींचा।

त्रिशूल शूटिंग रेंज की जमकर की तारीफ

प्रतियोगिता के बाद सरबजोत ने त्रिशूल शूटिंग रेंज की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में इतनी बेहतरीन शूटिंग रेंज कहीं और देखने को नहीं मिलती। यह स्तर केवल विदेशों में ही देखने को मिलता है। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए बड़ी संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें:

सोमवार को खेलेंगे फाइनल

Advertisement

हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सरबजोत सिंह सोमवार को फाइनल मुकाबला खेलेंगे। अपने खेल और भविष्य की योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी परफॉर्मेंस पर केंद्रित है।

प्रशंसकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

मैच खत्म होने के बाद जब सरबजोत सिंह बाहर आए, तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शूटिंग टीम में जगह बनाने के लिए प्रयासरत अर्श ठाकुर और उन्नति के लिए यह मुलाकात किसी सपने के सच होने जैसी रही। उन्होंने कहा कि सरबजोत से मिलना बेहद प्रेरणादायक रहा।

राष्ट्रीय खेलों में सरबजोत जैसे स्टार शूटर की भागीदारी और उनकी ओर से त्रिशूल शूटिंग रेंज की सराहना को भारतीय शूटिंग के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर और उनके पिता के साथ 26.50 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link