Uncategorized

उत्तरप्रदेश : गाजियाबाद में दहेज के लिए 22 वर्षीय महिला की हत्या, सालभर पहले हुई थी शादी

गाजियाबाद, 22 जनवरी 2025

पुलिस ने मंगलवार को यहां फांसी पर लटकी पाई गई महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय नाजिया को उसके पति अल्ताफ और ससुराल वालों ने शादी के बाद पर्याप्त दहेज नहीं लाने के कारण गाजियाबाद के अल्वी नगर में कथित तौर पर मार डाला। नाजिया ने 13 महीने पहले अल्ताफ से शादी की थी। उसकी मां फिरदौस ने मंगलवार को अंकुर विहार थाने में नाजिया के ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

शिकायत के मुताबिक, नाजिया के ससुराल वालों ने 20-21 जनवरी की दरमियानी रात करीब 1 बजे उनकी बेटी को रस्सी का इस्तेमाल कर छत के पंखे से लटका दिया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने कहा कि नाजिया की मौत के बाद से ससुराल वाले फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि नाज़िया का कथित उत्पीड़न शादी के 15 दिन बाद शुरू हुआ। अल्ताफ, उसकी भाभी एरम और सास शबाना ने कथित तौर पर अपर्याप्त दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन पर मोटरसाइकिल के लिए 2 लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने कहा कि नाज़िया ने अपने लकवाग्रस्त पिता की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन कथित तौर पर यातना जारी रही।

एसीपी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 80 (दहेज हत्या) और 85 (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नाजिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में शंकराचार्य का ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, मंच पर सियासी हलचल, योगी सरकार पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button