Uncategorized
आगरा: होटल से पर्यटक दंपती का डॉग हुआ गायब डॉग को तलाशने पर रखा ईनाम

आगरा, 05 नवम्बर 2024
आगरा घूमने आये एक पर्यटक दंपती का होटल से डॉग गायब हो गया। पर्यटक दंपति ने डॉग को तलाशने पर न केवल पोस्टर छपवाये बल्कि उसके ढूंढने पर दस हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया।
गुरुग्राम से दीपायन और कस्तूरी नाम के पर्यटक ताजमहल देखने आए थे। उनके साथ दो डॉगी थे जिसमें से एक गायब हो गया।
उन्होंने होटल में डॉगी की देखरेख के लिए पेट सिटिंग के तीन घंटे के दो हजार रुपये भी दिए थे।

दोनों ने ताजगंज क्षेत्र में होटल लिया था और वहीं होटल में डॉगी की देखरेख के लिए पेट सिटिंग सर्विसेज भी लीं। उनके द्वारा पोस्टर और डॉग को तलाशने पर रखा दस हजार का इनाम आगरा में खासा चर्चा का विषय रहा।






