Uttar Pradesh

बेटे को छोड़ लाखों के जेवर लेकर ससुर संग भागी पत्नी… पति ने रखा इनाम

अशरफ अंसारी

इटावा, 19 मई 2025:

यूपी के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला अपने चचिया ससुर के साथ फरार हो गई। वह अपने पति और बेटे को पीछे छोड़ गई, जबकि साथ में अपनी दो बेटियों, चार सोने की अंगूठियां, एक हार, मंगलसूत्र और ₹50,000 नकद लेकर चली गई।

पीड़ित पति जितेंद्र कुमार, जो पेशे से कार चालक हैं, ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। 3 अप्रैल को वह काम से कानपुर गया था, लेकिन लौटने पर पत्नी और दोनों बेटियां घर से गायब मिलीं। पड़ताल में सामने आया कि महिला अपने ही चचिया ससुर के साथ भागी है।

ये भी पढ़ें:

जितेंद्र ने पत्नी की तलाश के लिए 20,000 रुपये इनाम की घोषणा की है। उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। शुरुआत में मामला दर्ज करने से इनकार किया गया और बाद में सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई।

Advertisement

ऊसराहार थाना प्रभारी ने कहा कि महिला और उसके ससुर की तलाश की जा रही है, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक कोई राहत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें  ज्ञान नगरी गोरखपुर की शैक्षिक यात्रा: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का 92वां स्थापना समारोह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link