Lucknow CityUttar Pradesh

जनता दर्शन में CM ने सुनीं शिकायतें, अफसरों से कहा- एक मामला लेकर दोबारा न आए फरियादी

खराब मौसम में भी कई जिलों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, मुख्यमंत्री ने हर मामले को गंभीरता से सुना, संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर रहा

लखनऊ, 20 जुलाई 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को हर शिकायत पर जल्द कार्रवाई कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खराब मौसम में भी कई जिलों से आए लोग

मौसम खराब होने के बावजूद फरियादी अपनी समस्या के समाधान की आस लेकर पहुंचे थे। सुबह तय समय पर फरियादी व उनके साथ परिवार के लोग व बच्चे भी साथ दिखे। मुख्यमंत्री हर फरियादी के पास गए। उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर मामले को गंभीरता से लेकर तय समय में राहत पहुंचाई जाए।

ये भी पढ़ें:

दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश

Advertisement

जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने जमीन, राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों समेत कई दूसरे मामलों से जुड़ी शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबंधित मामलों की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका ध्यान रखा जाए।
cm-yogi-adityanath-janta-darshan-lucknow-public-grievance-redressal (2)

बच्चों को दुलारा, मुस्कराकर दी चॉकलेट

जनता दर्शन में सीएम ने शिकायतें सुनकर बच्चों को दुलारना भी नहीं भूले। कुर्सी पर अपनों के साथ बैठे बच्चों से बात की। उन्हें चॉकलेट भी दी। मुस्कराते हुए सीएम के हाथों चॉकलेट पाकर बच्चे खुश दिखे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि इलाज हो या कोई और समस्या सरकार आपके साथ है।

ये भी पढ़ें  पंचायतों ने टीबी रोग को दी मात, जिलों में अफसरों ने प्रधानों को किया सम्मानित

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link