Uttar Pradesh

चेकिंग : 145 रेल यात्रियों से वसूला जुर्माना… पैंट्री कार में मिला अनधिकृत पेयजल, 5 अवैध वेंडर मिले

अमित मिश्र

प्रयागराज, 22 सितंबर 2025 :

यूपी के प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग अभियान में 12 गाड़ियों की जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई के साथ अवैध वेंडरों पर भी शिकंजा कसा गया। इस दौरान एक ट्रेन में अनधिकृत पेयजल की 144 बोतलें मिलीं।

अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल, मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार, 12 टिकट चेकिंग कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के 5 जवान और एक जीआरपी कर्मी शामिल थे। इस दौरान 145 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। इसमें 87 यात्रियों ने बिना टिकट यात्रा की जिनसे 69,240 का जुर्माना वसूला गया। वहीं 56 यात्रियों ने अनियमित यात्रा की। इनको 28 हजार का जुर्माना अदा करना पड़ा। दो यात्रियों को अनबुक्ड लगेज के लिए 14,831 का जुर्माना देना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

टीम ने 5 अवैध वेंडरों पर 8 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से एल्विस ब्रांड की 144 अवैध पानी की बोतलें बरामद की गईं और एलपीओ में जमा कर दी गईं। टीम ने चेतावनी दी कि केवल अधिकृत सामान ही यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

ये भी पढ़ें  मेरठ : मामूली विवाद में टेंट कारोबार की गला रेतकर हत्या... फरार आरोपी का घर जलाने का प्रयास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button