Bihar

बिहार : RJD सांसद संजय यादव को मिली धमकी, फोन पर मांगी गई 20 करोड़ की रंगदारी

पटना, 20 जनवरी 2025

राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें एक व्यक्ति ने रंगदारी के लिए फोन किया और उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की। यादव ने कहा कि फोन करने वाले ने उन्हें पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। फिलहाल मामले में पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामले में सांसद संजय यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मुझे शनिवार को एक व्यक्ति से जबरन वसूली का फोन आया और फोन करने वाले ने 20 करोड़ रुपये की मांग की। उसने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मैंने इस संबंध में सचिवालय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।” हालांकि, उन्होंने फोन करने वाले का नाम बताने से इनकार कर दिया। सचिवालय पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर, संजीव कुमार ने कहा, “सांसद द्वारा दायर शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।” पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महिला शक्ति का दम : 986 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड आज, CM योगी लेंगे सलामी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link