Bihar

“रॉन्ग नंबर से शुरू हुई कहानी, किशनगंज की नाबालिग का दर्दनाक अनुभव रेड लाइट एरिया में खत्म”

किशनगंज,26 नवंबर 2024

बिहार के किशनगंज में एक नाबालिग लड़की को रॉन्ग नंबर से शुरू हुए कॉल का खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा। नाबालिग अपनी नानी के घर कटिहार में रह रही थी। उसे एक युवक ने पहले कॉल के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर कटिहार से पूर्णिया लाकर रेड लाइट एरिया में बेच दिया। तीन महीने तक युवक और उसकी मां ने नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराया।नाबालिग ने बताया कि रेड लाइट एरिया में उसे प्रताड़ित किया जाता था। एक दिन उसने मौका पाकर भागने का साहस दिखाया और पुलिस से संपर्क किया। किशोरी ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने अपने साथ हुई आपबीती और मुख्य आरोपी नीरज पासवान सहित 6 लोगों के नाम बताए।

किशनगंज के एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। एक 8-सदस्यीय पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने रेड लाइट एरिया से एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने घटनास्थल से तीन और पीड़िताओं को मुक्त कराया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि वह नीरज की पहली शिकार नहीं थी। उसने इसी तरह कई लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में भेजा है।पुलिस और विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल और सोशल मीडिया के इस दौर में अनजान नंबरों से सतर्क रहें। कोई भी अनजान कॉल या संदेश बिना सोचे-समझे स्वीकार न करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मैं CM बनने नहीं, अपने सपने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं : प्रशांत किशोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link