Gujarat

वडोदरा में आग लगने से 69 वर्षीय व्यक्ति की जल कर मौत, चलने-फिरने में थी दिक्कत

वडोदरा, 25 अक्टूबर 2024

गुरुवार को एलोरा पार्क में मिडिल इनकम ग्रुप (एमआईजी) कॉलोनी में एक फ्लैट के अंदर आग लगने से 69 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब दूसरी मंजिल के फ्लैट में आग लग गई तब व्यक्ति अपने कमरे में सो रहा था व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत थी और वह भाग नहीं सका जिस कारण से जब आग कमरे में लगी तो वो वहा से नहीं निकल पाया आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बादर वादीवाड़ी पुलिस स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक रवींद्र कुमार की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बताया कि उस समय वह घर पर अकेला था।

सहायक पुलिस आयुक्त, बी डिवीजन, आरडी कावा ने कहा, “हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अधिक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद उपलब्ध होगी।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुजरात सरकार का 1 लाख करोड़ से अधिक के नुकसान के लिए 1,420 करोड़ का राहत पैकेज, किसानों ने कहा 'मजाक'  है क्या ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link