Gujarat

अहमदाबाद में स्कूल की चौथी मंजिल से कूंदी 10वीं की छात्रा, सीसीटीवी में घटना कैद – देखें Video

अहमदाबाद, 26 जुलाई 2025

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक छात्र द्वारा स्कूल की इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की एक भयानक घटना सामने आई है। यहां वीभत्स घटना नवरंगपुर स्थित सोम ललित स्कूल में हुई। जहां स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश में दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई।


वहीं यह पूरा हादसा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छाक्षा स्कूल अपनी क्लास रूम से चाबी का छल्ला घुमाते हुए निकली और चौथी मंजिल की लॉबी से सीधे छलांग लगा दी। छात्रा को देखने ही स्कूल के अन्य विधार्थी तुरंत भागे। वहीं चौथी मंजिल से कूदने के बाद छात्रा खून से लथपथ नीचे गिरी जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

मामला सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की है। बताया जा रहा है कि छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्कूल सूत्रों के अनुसार, मृतक छात्रा की कुछ दिन पहले तबीयत खराब थी जिसके चलते उसे स्कूल से छुट्टी मिली थी वो पिछले 15 दिनों से ही स्कूल आ रही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पर अभी यह साफ नहीं है कि छात्रा ने अचानक इस खौफनाक कदम को क्यों उठाया?

 

ये भी पढ़ें  गुजरात में पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकीन: एक पखवाड़े मे 13000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link