Gujarat

गुजरात : पालतू रोटवीलर डॉग ने 4 महीने के बच्चे और मौसी पर किया हमला, इलाज के दौरान बच्चे की मौत

अहमदाबाद, 14 मई 2025

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक पालतू कुत्ते के हमले में 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बता दे कि बीचे दिनों आवासीय सोसायटी रहने वाले एक व्यक्ति के कुत्ते ने अपने मालिक के नियंत्रण से बाहर होकर अचानक 4 महीने की बच्चे पर बुरी तरह से हमला कर दिया था। उस हमले में जख्मी होकर बच्चे की मौत हो गई।

अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात शहर के हाथीजन इलाके में घटी। पुलिस इंस्पेक्टर हितेश बारिया ने बताया कि बच्ची की मौसी उसे हाउसिंग सोसायटी के कॉमन गार्डन में ले गई थी। उस समय वहां पर एक महिला जो उसी सोसायटी में रहती है वो मोबाइल में बात करते हुए अपने पालतू कुत्ते रोटवीलर को नीचे लेकर आई। नीचे बच्चे के सामने आते ही “अचानक कुत्ता आक्रामक हो गया और महिला की पकड़ से छूटते ही उसने बच्ची और उसकी चाची पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। परिवार और सोसायटी वालो ने तुरंत ही दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बच्ची ने इलाज के दौरान अंततः दम तोड़ दिया, जबकि उसकी चाची अभी भी अस्पताल में भर्ती है।”

मामले में पुलिस ने कहा, “हमने शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।” हाउसिंग सोसाइटी द्वारा साझा किए गए सीसीटीवी फुटेज में एक बड़े रोटवीलर कुत्ते ने शिशु और उसकी चाची पर तब हमला किया जब वे बगीचे के पास दूसरों के साथ बैठे थे। इससे पहले कि मालिक कुछ कर पाता और स्थिति को संभाल पाता, आक्रामक कुत्ते ने शिशु को नोच डाला और उसकी चाची को घायल कर दिया। बच्ची के मामा राजू चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची की मौत उसकी गर्दन और सिर पर गहरे घाव के कारण हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अहमदाबाद ग्रामीण की विवेकानंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अश्लील वीडियो वायरल कर शादी को धमकाया... एसपी बंगले के बाहर युवती के परिवार का धरना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link