Uttar Pradesh

महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक, संगम में डुबकी लगाएंगे CM, मिल सकती है बड़ी सौगात

प्रयागराज,22 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज, बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान कैबिनेट बैठक आयोजित कर रही है। यह बैठक सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी दी जा सकती है। बैठक के बाद, सीएम योगी और उनके कैबिनेट मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे। इस बैठक में सभी 54 मंत्री शामिल होंगे और बैठक के बाद वे अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम तक जाएंगे, जहां गंगा स्नान और पूजा-अर्चना की जाएगी।

बैठक का स्थान त्रिवेणी परिसर को चुना गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, क्योंकि पहले इसे मेला प्राधिकरण के सभागार में आयोजित किया जाने का प्रस्ताव था। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है और सभी साधु-संतों का स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम से मिला दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना का परिवार...योगी ने सौंपी पांच लाख की आर्थिक मदद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link