Uttar Pradesh

लखनऊ में लोगों को आकर्षित कर रहा महाकुंभ सेल्फी प्वाइंट

लखनऊ, 17 नवंबर 2024:

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के प्रचार प्रसार में जुटी योगी सरकार ने यूपी की राजधानी लखनऊ में महाकुंभ सेल्फी प्वाइंट बनवाया है। चर्चित 1090 चौराहे पर बनवाया गया ये सेल्फी प्वाइंट लोगों को आकर्षित कर रहा है।

सेल्फी प्वाइंट में पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कट आउट के साथ ही महाकुंभ का विशाल लोगो भी लगाया गया है। इसके साथ ही महाकुंभ के विशेष स्नान पर्वों की तारीखों का उल्लेख किया गया है।

बताते हैं कि महाकुंभ सेल्फी प्वाइंट को आगामी महाकुंभ के महत्व से लोगों को परिचित कराने के लिए बनवाया गया है। महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी : जनकल्याण के कामों पर बजट खर्च करने में कई विभाग फिसड्डी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link