Uttar Pradesh

महाकुंभ: 5 हजार का टिकट 33 हजार में, यात्रा हुई महंगी

प्रयागराज,22 जनवरी 2025

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान फ्लाइट टिकट की कीमतें पांच से सात गुना बढ़ गई हैं। जो टिकट पहले 5,000 रुपये का था, अब वही टिकट 33,000 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों से प्रयागराज के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ी है, लेकिन इन फ्लाइट्स के टिकट महंगे हो गए हैं।

विमानन कंपनियों ने एक हफ्ते में 117 फ्लाइट्स की योजना बनाई है और टिकट की कीमतों में रोज बदलाव हो रहा है। जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान महाकुंभ के महत्वपूर्ण दिनों जैसे अमृत स्नान और शाही स्नान के लिए टिकट की कीमतें 5 से 7 गुना बढ़ी हैं। उदाहरण के तौर पर, 27 जनवरी को फ्लाइट का टिकट 18,000 रुपये होगा, जबकि 28 जनवरी को यह 33,000 रुपये तक पहुंच सकता है। फ्लाइट्स की कीमतें फरवरी तक महंगी रहेंगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ऑफ लाइन ट्रांसफर लिस्ट न जारी होने पर फूटा गुस्सा...निदेशालय में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link