Lucknow CityUttar Pradesh

15 अगस्त पर योगी का बड़ा ऐलान, UP Youth Policy से Gen-Z के लिए AI से Deep Tech तक खुलेंगे रास्ते

विधान भवन पर ध्वजारोहण के बाद हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, वंदे मातरम् से लोकगीतों तक दिखी देश के सांस्कृतिक रंग, Gen-Z और Gen-Alpha के लिए टेक्नोलॉजी सेक्टर में अवसर बढ़ाने की तैयारी शहीद परिवारों का सम्मान, यूपी समेत कई राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, बच्चों ने वंदे मातरम् पर किया प्रदर्शन

लखनऊ, 15 अगस्त 2026:

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी स्थित विधान भवन के सामने ध्वजारोहण किया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। तिरंगा फहराए जाने के बाद हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। योगी भगवा पगड़ी पहनकर समारोह में पहुंचे, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ते में नजर आए।

आजादी की लड़ाई में यूपी के योगदान को याद किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के योगदान के बिना देश की आजादी की लड़ाई का इतिहास पूरा नहीं माना जा सकता। उन्होंने मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई कोरी, ऊदा देवी, चंद्रशेखर आजाद और रामप्रसाद बिस्मिल सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने अशिक्षा, असमानता, गरीबी, अराजकता, असुरक्षा, पिछड़ापन, पलायन, जातिवाद, छुआछूत जैसी चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

योगी ने युवाओं के लिए Youth Policy का किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द Youth Policy लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर युवा के हाथ में Skill, Innovation और Employment पहुंचाना है। नई नीति के जरिए युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने, उनके कौशल को रोजगार से जोड़ने और Innovation को बढ़ावा देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की ताकत उसकी युवा आबादी है। सरकार अपने Demographic Dividend को Development Engine में बदलने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सही इस्तेमाल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

up-youth-policy-ai-deep-tech (3)

Gen-Z के लिए AI से Deep Tech तक खुलेंगे रास्ते

योगी ने कहा कि Gen-Z और Gen-Alpha के लिए आने वाला समय नए अवसरों का है। AI, Machine Learning, Semiconductor, Startup Ecosystem, Defence System, Robotics, Data Centre, Defence Manufacturing, Cyber Security, Electric Vehicle, Fintech और Deep Tech जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए रास्ते तैयार किए जाएंगे। उन्होंने नकल माफिया पर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार के साथ उद्यमिता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त लोन दिया जा रहा है।

खेल के मैदान से Sports College तक तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा विकास में खेलों की भी अहम भूमिका है। हर मंडल मुख्यालय पर Sports College, हर जिले में Stadium, हर ब्लॉक में Mini Stadium विकसित किए जा रहे हैं। गांवों में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, साथ ही Open Gym की सुविधा बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक महत्व वाले जिलों में Tourism से जुड़े रोजगार के मौके भी बढ़ाए जा रहे हैं। काशी, प्रयागराज, मथुरा, कौशांबी, कुशीनगर और मिर्जापुर जैसे जिलों में पर्यटन गतिविधियों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं।

निवेश, रोजगार और Startup का आंकड़ा बताया

योगी ने कहा कि पिछले 9 साल में प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। 4 करोड़ से ज्यादा रोजगार के अवसर बने हैं। बड़े उद्योगों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है, जबकि प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा Startup हो चुके हैं। उन्होंने 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दिए जाने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान यूपी का बजट तीन गुना हुआ है। अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है, महिला Workforce में भी तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान अब One District One Product जैसे स्थानीय उत्पादों के जरिए भी मजबूत हुई है।

महिलाओं की भागीदारी से लेकर किसानों तक योजनाओं का जिक्र

योगी ने कहा कि BC Sakhi, Lakhpati Didi और Drone Didi जैसी योजनाओं से महिलाएं प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों में आगे बढ़ रही हैं। Mission Shakti के पांच चरण पूरे होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि हर थाने में Mission Shakti Centre बनाए गए हैं। पंचायतों से लेकर पुलिस विभाग तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। किसानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। सिंचाई की दिक्कत दूर करने के साथ फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। प्रदेश में 16 लाख से ज्यादा निजी नलकूप हैं, जिनका बिजली बिल शून्य किए जाने की बात उन्होंने कही।

up-youth-policy-ai-deep-tech (2)

शिक्षा में Dropout घटने का दावा

योगी ने कहा कि पिछले 9 साल में स्कूलों का Dropout Rate 19 फीसदी से घटकर करीब 3 फीसदी रह गया है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को उचित मानदेय दिए जाने की बात भी उन्होंने कही। इंसेफ्लाइटिस जैसी संचारी बीमारी पर नियंत्रण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को घर मिले हैं। 30 करोड़ लोगों को शौचालय की सुविधा दी गई, 2 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिए गए। 16 करोड़ लोगों को लगातार निशुल्क खाद्यान्न दिए जाने की बात भी उन्होंने कही।

शामली मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को याद किया

योगी ने यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साहस का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शामली में कुख्यात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में सुनील कुमार ने चार अपराधियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके साहस के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे यूपी पुलिस के जवानों के शौर्य का सम्मान बताया।

शहीद परिवारों का सम्मान, समारोह में भावुक पल

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद वीरों और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित जवानों के परिवारों का सम्मान किया गया। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सेना के हवलदार पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह समारोह में मौजूद रहीं। बाटला दुर्घटना के शहीद के भाई मुन्नीलाल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

up-youth-policy-ai-deep-tech (4)

बुंदेलखंड से कश्मीर तक मंच पर दिखी सांस्कृतिक विविधता

समारोह में यूपी की अलग-अलग लोक संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल के गीतों, बोलियों और लोक प्रस्तुतियों के साथ आल्हा-ऊदल की प्रस्तुति हुई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऊदा देवी की अंग्रेज सैनिकों के साथ लड़ाई का मंचन भी किया गया। स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम् पर प्रस्तुति दी।

यूपी के अलावा जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश से आए कलाकारों ने भी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी गीत-नृत्य प्रस्तुतियां दीं। यूपी के तीर्थों और धामों पर आधारित प्रस्तुति, गणपति वंदना, शिव भक्ति गीत के साथ बस गए राजा राम अवधपुरी मा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में अलग रंग जोड़ा। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने विमान हादसे पर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रखा मौन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button