Uttar Pradesh
312 दिनों में 434 फर्जी कॉल, यूपी 112 की नींद उड़ाने वाला कॉलर पुलिस के निशाने पर

लखनऊ,15 नवंबर 2024
मेरठ के फर्जी कॉलर राहुल चौधरी ने 312 दिनों में 434 फर्जी कॉल कर यूपी 112 की मुश्किलें बढ़ा दीं। वह कभी झूठे अलार्म देता, गाली-गलौज करता या नकारात्मक फीडबैक देता। अब यूपी 112 ने गंगानगर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपित पर पुलिस की कार्रवाई बाधित करने और संसाधनों की बर्बादी के आरोप में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
शुरुआती जांच में यह सामने आया कि फर्जी कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर मवाना रोड के राजपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी के नाम पर रजिस्टर्ड था। फोन का इस्तेमाल उनका बेटा राहुल कर रहा था, जो महीनों से फरार है। जब पुलिस राहुल के घर पहुंची, तो परिवार ने यह कहकर उसे नकार दिया कि वह कुछ समय से वहां नहीं रहता। मेरठ पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।






