CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : पत्नी की हत्या के बाद फरार पति ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

लखनऊ, 28 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के माल क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। पकरा गांव में एक रविवार को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी युवक ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार पकरा निवासी रवि (28) ने रविवार सुबह अपनी पत्नी सीमा (25) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पास आम के पेड़ में बंधे फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

ये भी पढ़ें:

बताते हैं कि रवि चंडीगढ़ में अपने सास-ससुर के साथ रहकर मजदूरी करता था।। वह 24 जुलाई को अपने बीमार बहनोई को देखने के लिए गांव आया था। ग्रामीणों के अनुसार रवि शराब पीने का आदी था। उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था।

Advertisement

पड़ोसियों ने बताया कि रविवार सुबह रवि और सीमा के बीच कहासुनी हो रही थी, लेकिन उनके घर में तेज आवाज में गाना बज रहा था, जिससे किसी को भनक नहीं लगी। इस दौरान रवि ने पत्नी की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

घटना के समय उनकी 8 साल की बेटी पायल पास ही खेल रही थी, उसे भी इस भयावह घटना की जानकारी नहीं हो सकी। माल थाना प्रभारी नवाब अहमद का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  जज को फोन, कथित दबाव और हाईकोर्ट की सख्ती! कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल पर आपराधिक अवमानना की तलवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link