अमौसी एयरपोर्ट से रद्द हो सकती हैं दिन की उड़ानें…… बदले जाएंगे समर शेड्यूल

लखनऊ 10 फरवरी 2025:
यूपी की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे के प्रस्तावित आधुनिकीकरण कार्य के लिए एक मार्च से 15 जुलाई तक दिन की उड़ाने रद्द की जा सकती हैं। फिलहाल अभी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की अनुमति का इंतजार हो रहा है।
रनवे का होना है आधुनिकीकरण, डीजीसीए की मंजूरी का इंतजार
बता दें कि अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे का आधुनिकीकरण और मरम्मत कार्य होना है। इसके लिए को एक मार्च से 15 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उड़ानें बंद रखने की योजना बनाई गई है। पांच महीने के इस लम्बे वक्त के दौरान एयरलाइंस को अपने समर शेड्यूल में बदलाव करना पड़ेगा। इस वजह से दिन में उड़ान बुकिंग प्लेटफार्म पर भी नहीं दिख रही हैं।
फिलहाल अभी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। गर्मी में फ्लाइट सेवा चाहने वालों को इससे भारी दिक्कत हो सकती है।






