Ho Halla SpecialNationalUttar Pradesh

महाकुंभ : पीएम नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को आएंगे, त्रिवेणी संगम में लगाएंगे डुबकी

महाकुंभ नगर, 1 फरवरी 2025:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ पहुंचेंगे। पीएम पवित्र संगम में डुबकी लगाने के साथ दर्शन-पूजन करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बमरौली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

स्टेट पवेलियन देखेंगे, हनुमान मंदिर में करेंगे पूजन

प्रधानमंत्री 5 फरवरी को सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से अरैल डीपीएस हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद निषादराज क्रूज के जरिए गंगा स्नान के लिए जाएंगे और गंगा पूजन करेंगे। वे सेक्टर-6 में बने स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और नेत्र कुंभ का दौरा करेंगे। साथ ही, अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती

Advertisement

महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद न्यायिक आयोग की टीम जांच के लिए प्रयागराज में है। वहीं, आगामी अमृत स्नान (3 फरवरी) को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

आस्था का सैलाब, 32 करोड़ श्रद्धालु कर चुके स्नान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में किया। महाकुंभ में अब तक कुल 32 करोड़ से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें  रोहित शर्मा की टीम में खेलने का सपना दिखाकर युवक से 8 लाख की ठगी, कोच समेत 4 पर केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link