Uttar Pradesh

वाराणसी के 17 हजार पेंशन धारकों की पेंशन पर खतरा मंडरा रहा है

अंशुल मौर्य,
वाराणसी, 19 सितंबर 2024

जिले में 17 हजार से अधिक पेंशन धारकों की पेंशन रुक सकती है। इसलिए वह जल्द से जल्द राशन कार्ड बनवाकर अपना परिवार पहचान पत्र प्राप्त कर लें। अब एक परिवार एक पहचान योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन के लिए पंजीकृत लाभार्थियों का नाम अगर राशन कार्ड में नहीं है तो अब फैमिली आइडी नंबर देना होगा। जनपद में अब तक 17 हजार लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं। इन लोगों का नाम राशन कार्ड में अंकित नहीं है। हालांकि शासन ने अभी किसी की पेंशन जारी करने को प्रतिबंधित नहीं किया है। लेकिन आगे पेंशनधारकों की पेंशन प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

समाज कल्याण विभाग से अप्रैल, मई व जून माह की एक लाख दो हजार पेंशनधारियों को एक साथ पेंशन जारी कर दी गई है। प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से पेंशनधारकों के खाते में तीन हजार रुपये जारी हुए हैं। जुलाई, अगस्त व सितंबर की पेंशन अक्टूबर में जारी होने की उम्मीद है। शासन के निर्देश पर वृद्धावस्था पेंशन त्रैमासिक जारी होती है।

वृद्धावस्था पेंशनधारक परिवार में 11 हजार नए बुजुर्ग जुड़ गए हैं। इन लोगों की पेंशन अगले माह से जारी होने की बात है। आनलाइन सिस्टम होने के कारण अब पेंशन में गड़बड़ी की गुंजाइश नाम मात्र की रह गई है। समाज कल्याण विभाग से जुड़े लोगों क कहना है कि जांच के बाद मृतकों क नाम स्वतः कट जाता है। पेंशन जारी होने के बाद किसी लाभार्थी की मृत्य हो जाती है तो उसकी पेंशन अन्य कोई नहीं निकाल सकता है।

ये भी पढ़ें:

आसान है फैमिली आइडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

Advertisement

एक परिवार एक पहचान को लेकर फैमिली आइडी कार्ड बनना है। सरकारी मशीनरी भी इस कार्य में जुटी हैं लेकिन इस पर काम बहुत सुस्त है। इस कार्ड के लिए घर बैठे वेबसाइट familyid.up.gov. in या portal पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। राशन कार्ड में नाम दर्ज न होने पर बुजुर्ग जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता विवरण और जन्म प्रमाण पत्र साथ ले जाकर बनवा सकते हैं। राशन कार्ड अगर है तो उसका नंबर ही फैमिली आइडी नंबर होगी।

ये भी पढ़ें  "पति ने तोड़ा सिम, गहने और बच्चा लेकर पत्नी प्रेमी के संग फरार"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link