Uttar Pradesh

“दादी अम्मा के दो बॉयफ्रेंड, दूसरे के साथ किया हैरान करने वाला कांड”

कानपुर,27 जनवरी 2025

कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक दादी अम्मा अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं। महिला के परिवार को जब इसका पता चला, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। यह पहली बार नहीं था, जब महिला ने ऐसा कदम उठाया हो; आठ साल पहले भी वह एक प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थीं, लेकिन बाद में वापस लौट आई थीं। अब फिर से ऐसा होने से परिवार काफी परेशान है और पुलिस से महिला को तलाशने की अपील कर रहे हैं।

महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां परिवार के बारे में बिल्कुल नहीं सोचती और पिताजी के साथ भी अक्सर मारपीट करती रहती है। इस बार उसने अपने प्रेमी के साथ भागने का कदम उठाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और महिला और उसके प्रेमी को जल्द ही ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा: प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में लगा भक्तों का मेला...शिवलिंग से जुड़ी रंग बदलने की मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link